चद्रंयान ३ के चांद पर सफल लॅंडीग होने से मिलने वाली १० सिखे.

चंद्रयान 3 से मिलनी वाली 10 सिखे.

१) भविष्य की सोच

२) संकल्प

३) लक्ष्य पर नजर 

४) टीम वर्क

५) सिखते रहना (विज्ञान और तंत्रज्ञान)

६) कभी हारना नही

७) पैसा मॅटर नही करता

८) आपसी संवाद (डिबेट) 

९ ) निरंतरता 

१०) जित की टेस्ट

हमारे हर एक में वैज्ञानिक छिपा है. बस उसे बाहर निकालना जरूरी है. ब्रम्हांड में हर जगहं विज्ञान काम करता है वह चाहे किसी मिट्टी में पौधा उगाना हो या चांद जैसी अनजान जगहं पर उतरना हो, विज्ञान की काम आता है. अगर आप भी कुछ कर रहे हो, या करना चाहतो हो तो ये 10 काबलियत आप भी कमा सकते हो, इसे इन मुद्दोंव्दार समझ सकते है.

चंद्रयान-3: चाँद पर यशस्वी लैंडिंग से मिलने वाली 10 सिखे

1) भविष्य की सोच: चंद्रयान-3  सिखाता है की हमेशा भविष्य की सोचो, आज भले वो कितना काम आएगा, कितना  काम का है  या नही, लेकीन क्या क्या कर सकते है ये बहोत जरूरी है. भविष्य के बारे में सोचने वाले ही एक सुनहेरा सपना देख सकते  है। आजका वर्तमान की ही शुरुआत उनकी भविष्य की सोच से होती है। तो भविष्य की सोचो,,, अपने दिमाख को काम पर लगाओ. 

2) संकल्प: चंद्रयान-3 टीम के सदस्यों का एक संकल्प किया, और वह संकल्प पुरा करोडों भारतवासियो का हुआ.  कि वे चांद पर सफलता प्राप्त करेंगे। दृढ मनोबल और निरंतरता संकल्प की दिशा में  पहले कदम की ओर बढ़ते हैं। संकल्प करो.. जो चाहतो हो उसे पावों. नही पाना ही है. 

3) लक्ष्य पर नजर:  भविष्य की सोच रखने वाले ही संकल्प करते है, और संकल्प करने वाले ही  अपना लक्ष्य चुनते है. समय निश्चिती करते है. उनका लक्ष्य सदैव सामने होता है। किसी अंजान जगहं लॅंड करने वाला चंद्रयान ३ का लक्ष्य हमारी  मानसिकता को दृढ़ करता है और उन्हें संघर्षों के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

4) टीम वर्क: चंद्रयान-3  काम टीम के लिए कितना जटील होगा, बारिकी से बारिकी चिंजों को बुध्दी, प्रात्यक्षिकता, प्रतिक्रिया, सुजाव न जाने कितने दौर से गुजरा होगा. इसमें सबसे ज्यादा  होगा विचारों का आदान प्रदान, सफाई कर्मचारी से डिरेक्टर तक इनका कितना अपनी कामों की सुक्ष्मता, आपसी संवाद होगा. एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहे. बस नौकरी से उपर देश की समृद्धि के लिए आपसी सहयोग का महत्व समझाते हैं और टीमवर्क कौशलों को मजबूती से अपनाते हैं।

5) सिखते रहना (विज्ञान और तंत्रज्ञान): कुछ भी करना हो तो उसमे एक सुक्ष्म विज्ञान समाया होता है. दुसरे ही अटेम्प्ट में चांद पर उतर गये. इसलिए  ज्ञान और तंत्रज्ञान की खोज में जुटे रहना जरूरी  है। धरती पर बिज उगता या जिव पैदा होता है उसमे सुक्ष्म विज्ञान समाया है. एक प्रोसेस समायी है. बस उसे निरंतर सिखने रहने सेही महारथ हासिल होती. तो सिखतो रहो, जहां से कुछ मिल रहा है सिखते रहो, क्यूं सिखना ही हमारे में ऊर्जा प्रदान करता है. 

6) कभी हारना नहीं: चंद्रयान २ से लक्ष्य थोडा चुंका, लेकीन हारना नही. गलतियां को ढुंढो, उसपर अंमल करो, चंद्रयान -3 की टीम से सिख सकते  है कि कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपनी पिछली असफलताओं से सीख लेते हैं और नए प्रयासों में जुटते हैं। कोई भी लडाई पहेले दिमाख में जितनी पडती है और दिमाख ही मनोबल को दृढ और संतूलीत करने का काम करते है. 

7) पैसा मायने नहीं रखता: चंद्रयान-3 से सिख सकते  है कि अपने सपनो के लिए, सफलता के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं होता। ३ गुणा कम खर्चे में यान को  कम बजेट में सफलता पूर्वक उतारना ये बहोत बढी बात है.  अपने काम में मन, मेहनत, और समर्पण लगाना पडता  हैं, जो पैसो से नही आता. उन्हें सफलता दिलाना के लिए इच्छाओं का जागृत रहना जरूरी होता है. कोई  संकल्प, लक्ष्य, कोई व्यवस्था कभी अशक्त नही होती, उसे कार्यान्वित करने वाले अशक्त होते है. 

8) आपसी संवाद (डिबेट):  चंद्रयान तीन को सक्सेस करने में कितने कल्पना, कितने सुझाव आए होगें इसके बारे में सोचो.  टीम के सदस्य अपने विचारों को आपस में साझा करते होगें और डिबेट करके सर्वोत्तम हल तय करते हैं।  आपसी संवाद और प्रतिसंवाद ही  नए और आदर्शवादी दृष्टिकोण प्राप्त करने के लिए  खुला रखना, छोटा बडा ना समझना यही आपस में बडी बात है. 

9) निरंतरता: चंद्रयान-3 के सक्सेस से पता चलता है की  निरंतरता  बहोत जरूरी है. कोई भी काम हो, उसे निरंतरता से करते रहना, पहेले से कुछ सिखना, बार बार करके देखना, निष्कर्षो का निचोड निकालना, अहा अहा.. कितनी निरंतरता होगी.चंद्रयान ३  निरंतरता के  महत्व को समझाती है। वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित रहते हैं और हर रुकावट को पार करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।

१०) जित की टेस्टः जितने के बाद क्या मिलेगा यह सोच ही किसी को कष्ट, मेहनत, परिश्रम को भूला देती है. जैसे कोईल मॉं कठीण समय के बाद, जटील मानसिकता से बाहर आकर बच्चो को देखती है  तो सारे दुख दर्द भूल जाती है. वैसा ही चंद्रयान का हुआ है. 

इसरो, इसरो को सारे टिम मेंबर्स को मेरा सलाम. आपने तो एक उमंग जगा दी. एकता की नयी निव तयार कर दी. हम एक थे, एक रहेंगे, जय भारत माता.

संदीप चव्हाण, गच्चीवरची बाग, नाशिक. 

scientific Gardening